जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2025 के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। पी०एम०श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पिपरसण्ड, लखनऊ (उ०प्र०) की प्राचार्या साधना शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2025-26 हेतु नवोदय विद्यालय में कक्षा-06 में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। आवेदन की अन्तिम तिथि 16.09.2024 है। इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी जन्मतिथि 01.05.2013 से 31.07.2015 के बीच हो, वे www.navodaya.gov.in पर लॉगिन कर कक्षा 06 में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते है। सत्र 2024-25 में कक्षा-05 में पढ़ने वाले छात्र/छात्राए उक्त आवेदन के लिए अर्ह होगें। शेष नियम एवं शर्ते उक्त साईट से प्राप्त की जा सकती है।

