31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उ0प्र0 के बाल विज्ञानी दो जनवरी को होगे भोपाल रवाना-

-31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उ0प्र0 के बाल विज्ञानी दो जनवरी को होगे भोपाल रवाना-

-31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेस का आयोजन भोपाल में 3 से 6 जनवरी तक-जुटेगे देश भर के बाल विज्ञानी

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ. राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एनसीएसटीसी), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की देखरेख में आयोजित होने वाली31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेस का आयोजन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी तीन से छः जनवरी तक किया जायेगा।

राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एनसीएसटीसी), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की देखरेख में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 1700 से 2000 बाल वैज्ञानिक, एस्कॉर्ट शिक्षक, मूल्यांकनकर्ता और प्रतिनिधि शामिल लेंगे।

इसमें उत्तर प्रदेश पूर्व के 16 जिलों से चयनित 21 बाल विज्ञानी, बाल विज्ञान कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य समन्वयक संस्था वोलेंटरी इंस्टिट्यूट फॉर कम्युनिटी अप्लाइड साइंस (विकास) के निदेशक डॉ एस के सिंह के नेतृत्व में 2 दिसंबर को प्रातः 7 बजे प्रयागराज रेलवे स्टेशन से भोपाल के लिए रवाना होगें। इसके पूर्व इन बाल वैज्ञानिकों के राज्य स्तरीय प्रोजक्ट का चयन गत वर्ष दिसम्बर में हुआ था।

राज्य समन्वयक डा0 एस0 के0 सिंह ने बताया कि इस राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में पूर्वी उत्तर प्रदेश से 21 बाल वैज्ञानिकों के साथ-साथ भारत के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान निकोबार सहित लगभग दो हजार बाल वैज्ञानिकों के बनाए गए प्रोजेक्ट व शोध पत्र शामिल है। साथ ही आसियान देशों के बाल वैज्ञानिक अलग से इसमें शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *