जिले में 8 से 10 जून तक आयोजित होने वाली परीक्षा में 21 केंद्रों पर कुल 56,880 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जौनपुर, यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जौनपुर प्रशासन और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 8 से 10 जून तक आयोजित होने वाली परीक्षा में 21 केंद्रों पर कुल 56,880 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रोडवेज विभाग ने विशेष कार्ययोजना लागू की है। आज परीक्षा के पहले दिन 9 हजार 876 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होगे।
परीक्षार्थियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बाद केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है।बात करे महिलाओं और लड़कियों के बाल के जुड़े बाली और पर्स कंगन चूड़े मंगलसूत्र आदि उतारकर प्रवेश दिया गया है वही पुरुष अभ्यर्थियों को जूते मोजे बेल्ट घड़ी पर्स आदि जमा करके प्रवेश दिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में परिवहन निगम की विशेष व्यवस्था रविवार शाम पांच बजे से 10 जून की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा। प्रमुख रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाकर अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।लेकिन परीक्षार्थियों का कहा कि उन्हें किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है बस कंडक्टर द्वारा पूरा पैसा लिया गया है न देने पर बस से उतार दिया है।ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा होता हैं कि मुख्यमंत्री के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा
है।

