16 जनवरी – , श्रीरामचरितमानस
नमो राघवाय 🙏
रामचरित चिंतामनि चारू ।
संत सुमति तिय सुभग सिंगारू ।
जग मंगल गुनग्राम राम के ।
दानि मुकुति धन धरम धाम के ।।
( बालकांड 31/1)
राम राम 🙏🙏
राम नाम की महिमा बताने के बाद तुलसी बाबा कहते हैं कि राम जी का चरित्र सुंदर चिंतामणि है और संतों का श्रृंगार है । राम जी के गुण समूह जगत का कल्याण करने वाले हैं तथा मुक्ति, धन , धर्म व परमधाम देने वाले हैं ।
राम जी का चरित सब कुछ देने वाला है । यह चिंतामणि है । हम आप इसे जितना अपने जीवन में उतार पाते हैं , जितना उसका पालन कर जीवन जी पाते हैं उतना सब कुछ यह हमें देता जाता है फिर चाहे वह मुक्ति हो , धन हो , धर्म हो या परमधाम हो । हम जो चाहे वह इसे अपनाकर पा सकते हैं । अतएव ! जय जय रामचरित , जय रामचरित 🚩🚩🚩
संकलन तरुण जी लखनऊ

