राम नगरी में सीसीटीवी कैमरे पर बवाल अस्पताल के शिशु केयर रूम में कैमरा देख भड़की करणी सेना, महिला आयोग से की निजता भंग की शिकायत

अयोध्या। (राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)उत्तर प्रदेश के राम नगरी में अयोध्या मे सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र मसौधा मे शिशु केयर टेकर वार्ड मे लगे सीसीटीवी कैमरे पर करणी सेना की प्रदेश अध्यक्ष व अधिवक्ता श्वेता राज सिंह ने सवाल खडा़ कर दिया।उनके मुताबिक प्रसव के बाद महिलाओं को जिस वार्ड ( शिशु केयर यूनिट) में रखा जाता है, वहां पर सीसीटीवी कैमरा देख करणी सेना की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता राज सिंह भड़क गई।इस मौके पर उन्होने अस्पताल प्रशासन पर निजता भंग करने का आरोप लगाते हुये इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग से कर कैमरा हटवाने की मांग की।यह मामला जिले के मसौधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।जब गुरुवार को करणी सेना के लोग प्रसव के बाद वार्ड में भर्ती महिलाओं को फल वितरित करने गई थी।इस बीच उनकी नजर वार्ड में लगे सीसीटीवी पर पड़ी। उन्होंने अधीक्षक को फोन कर इसकी शिकायत की।इसके साथ ही महिलाओं के वार्ड में कैमरे लगने पर सवाल खड़े किये।उन्होंने वार्ड से कैमरे को हटाने की मांग की।इस पर सीएमओ घनश्याम सिंह ने कहा कि कैमरा तो हर वार्ड में लगता है।ये कैमरा कोविड वार्ड होने के दौरान लगा था।मुख्यमंत्री से सीएमओ को हटाने की मांग करणी सेना की प्रदेश अध्यक्ष ऐडवोकेट श्वेता राज सिंह ने राज्य महिला आयोग से मामले की शिकायत की।इसके साथ ही उन्होंने 1090 वीमन पावर लाइन के साथ डीएम, एसएसपी और सीएमओ को भी मामले की शिकायत की। कहा कि, प्रसूता के वार्ड में कैमरा लगाकर अस्पताल प्रशासन ने महिलाओं की निजता भंग की है।उन्होंने आरोप लगाया कि सीएमओ धनश्याम सिंह से जब उन्होंने कैमरा हटवाने के लिए कहा तो उनका कहना था कैमरा तो हर वार्ड में लग रहता है। इससे महिलाओं की निजता भंग नहीं होगी। उन्होंने सीएम से सीएमओ को हटाने की मांग की। मांग न पूरी होने पर उन्होंने कोर्ट जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *