रामनगरी में एक बार फिर उमड़ी प्रयागराज महाकुंभ मेले से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर दिखी श्रद्धालुओं की अधिक संख्या मे भीड़
(डाँ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।बसंत पंचमी के बाद से एक बार फिर प्रयागराज महाकुंभ मेले से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भी रामनगरी की ओर आ रही है। इस भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था जहां कुछ दिनों तक अयोध्या जिले की की सीमाओ को सील नही किया गया था और लोगो को इससे राहत मिली थी। लेकिन बसंत पंचमी के बीतने के बाद से ही एक बार फिर महाकुंभ प्रयागराज से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के भीड़ के चलते अयोध्या जिले की सीमाओं को जिला व पुलिस प्रशासन ने सील कर दिया है।वहीं रविवार को महाकुंभ से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या में रेलवे स्टेशन अयोध्या कैंट पर भी देखी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना अयोध्या धाम जाने के लिए करना पड़ा। क्योंकि जहां एक तरफ रेलवे विभाग द्वारा अपने होल्डिंग क्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाहनों को जाने से प्रतिबंधित कर दिया है वही बाहर निकलने पर ई रिक्शा और टेंपो चालकों द्वारा मुंह मांगा किराया भी इन श्रद्धालुओं से नहीं वसूलने में नहीं चूक रहे हैं। जिस पर ना तो आरटीओ विभाग ना ही स्थानीय पुलिस तथा यातायात पुलिस कर्मी अंकुश लग रहा है।अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन हरीश कुमार शाही ने बताया कि इस स्टेशन पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर ही यहां पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों के अलावा 80 से अधिक अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी बाहर से मंगाए गए हैं।बताया कि बसंत पंचमी के बाद से श्रद्धालुओं की भीड़ यहां पर एक बार फिर अधिक संख्या में देखी जा रही है। इन यात्रियों की सुविधा के लिए उन्होंने पांच कुल मिलाकर 10 टीमों का गठन किया है जिसमें एक टीम में 10 सदस्य शामिल हैं।बताया कि अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पूरे रेलवे परिसर की निगरानी भी की जा रही है। इसके अलावा राजकीय रेलवे पुलिस बल भी अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर सक्रिय दिखाई दी।

