अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र का महाकुम्भ के अमृत स्नान के बाद विचार
महाकुम्भ की व्यवस्था चाक-चौबंद
मेला से चार किलोमीटर तक जा रहे हैं वाहन
सकारात्मक पत्रकारिता करें मीडिया कर्मी:वीरेन्द्र मिश्र
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
प्रयागराज। मीडिया के कुछ भ्रमित करने वाले समाचारों से श्रद्धालु भयभीत हो कर महाकुम्भ जाने से कतरा रहे हैं जबकि इसके उलट दूर दूर से आये श्रद्धालु आराम से महाकुम्भ में अमृत स्नान कर अमृत पान कर रहे हैं। बड़े वाहनों को छोड़कर छोटे चार पहिया वाहन संगम क्षेत्र से चार किलोमीटर पहले तक आसानी से पहुंच रहे हैं। बड़े वाहनों के लिए जगह जगह बेला कछार तथा बेली कछार के बड़े भूखण्डों में पार्किंग की व्यवस्था की गई हैं जहां से मेला क्षेत्र लगभग 20 किलोमीटर दूर है फिर भी वाहन मेला क्षेत्र तक आसानी से पहुंच रहे हैं। संगम के घाटों पर भी आसानी से श्रद्धालु स्नान ध्यान कर रहे हैं। इसके उलट कुछ नेता अपनी नेता गीरी चमकाने के लिए अपार भीड़ और अव्यवस्था के समाचारों का सहारा लेकर सरकार तथा प्रशासनिक व्यवस्था को न केवल बदनाम कर रहे हैं बल्कि श्रद्धालुओं को महाकुम्भ के अमृत स्नान से वंचित रहने को विवश कर रहे हैं। पत्रकारों से अनुरोध है वे फील्ड की रिपोर्टिंग करें किसी अन्य के समाचारों की नकल न करें। सकारात्मक पत्रकारिता करें नकारात्मकता को बढ़ावा न दें। सोमवार को मैं अपने परिवार के साथ कुम्भ मेला क्षेत्र में मीडिया सेन्टर तक गया वहां से घाट की दूरी मात्र दो किलोमीटर थी। घाटों के विस्तृत फैलाव के कारण स्नान ध्यान भी बड़ी निश्चिंतता से किया गया। मेला क्षेत्र के लिए उचित मार्गदर्शक न होने के कारण जिन लोगों ने 20-25 किलोमीटर दूर अपने वाहनों को पार्क किया उन्हें परेशानी अवश्य हुई तथा अमृत स्नान के लिए कई की किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।मेला मार्गों में अगर जगह जगह सहायता शिविर लगायें गये होते तो अव्यवस्था काफी कम की जा सकती थी।

