अयोध्या(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)।
भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय आवाहन पर उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन जिला कमेटी अयोध्या द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खेत मजदूर यूनियन के सम्मानित अध्यक्ष कामरेडविपत राम चौहान तथा संचालन जिला अध्यक्ष कामरेड अखिलेश चतुर्वेदी ने किया।धरने को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री कामरेड राम तीरथ पाठक जिला संरक्षक खेत मजदूर यूनियन कामरेड अशोक कुमार तिवारी खेत मजदूर यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष राम राम जी राम यादव कामरेड राज कपूर कामरेड सहोदरा चौहान पूरा द्वितीय से पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी शोभावती कोरी ने संबोधित किया।धरने में प्रमुख रूप से उदय चंद यादव श्री चंद बजरंगी प्रसाद धर्मराज राममिलन रामशरण छोटेलाल सायरा बानो अम्तुल निशा मुस्ताक अहमद सियाराम अमरनाथ भगवान दास मायावती संगीता शिवचंद सरला देवी श्रीमती एवं अनीता सावित्री देवी जंग बहादुर वर्मा प्रवेश कुमार राम संवारे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।धरने के अंत में 17 सूत्रीय मांग पत्र महामहिम राष्ट्रपति महोदय एवं एक सूत्रीय मांग पत्र माननीय मुख्य मंत्री महोदय उत्तर प्रदेश तथा दो मांग पत्र जिलाधिकारी अयोध्या के नाम से उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा गया जिसमें जनता की तमाम बुनियादी सवालों महंगाई आदि मुद्दों को लेकर के दिया गया और इस धरना के माध्यम से मांग किया गया कि कुछ माह पूर्व माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने श्रमिकों के खाते में ₹1000 डालने की बात कही गई थी जो अभी तक नहीं दी गई है माननीय मुख्यमंत्री महोदय को अवगत कराया गया कि तत्काल प्रभाव से श्रमिकों के खाते में ₹1000 तत्काल भिजवाने का कष्ट करें अन्यथा जुमलेबाजी से सरकार नहीं चलेगी किसान मजदूर नौजवान छात्र पूरी तरीके से परेशान है और केंद्र और प्रदेश के सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है आने वाले समय में अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी जिसमें इनके झूठ ही कारनामा ओं का पर्दाफाश किया जाएगा यह सरकार मजदूर किसान विरोधी है पूजी पतियों की कठपुतली बनी हुई सरकार गरीबों मजदूरों को उजाड़ने का काम कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आने वाले समय में प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को करारा जवाब देने के लिए देश का नौजवान छात्र युवा मजदूर किसान तैयार हैं।

