कुलसचिव ने शिक्षकों की वरिष्ठता सूची को अद्यतन करने का दिया आश्वासन।

अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से सम्बद्ध अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत स्ववित्तपोषित शिक्षकों को शोध निर्देशक बनाने का रास्ता जल्द ही साफ होने वाला है इस क्रम में शिक्षकों के लिए मानक तय करके जल्द ही विश्वविद्यालय शोध अधिसूचना जारी करेगा और अनुदानित महाविद्यालयों के प्राचार्यों से इन शिक्षकों की सूचना मांगेगा । यह आश्वासन डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह ने अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ राजू निगम के संयोजन में शिक्षक प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात के बाद दिया । ज्ञात हो कि अनुदानित महाविद्यालयों से सम्बद्ध स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने आज एक सूत्रीय मांग को लेकर कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह से मुलाकात की थी जिसमें मुख्य रूप से कुलपति ने विश्वविद्यालय से सम्बद्ध अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत स्ववित्तपोषित शिक्षकों को शोध निर्देशक का दायित्व प्रदान किये जाने के साथ ही विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न अधिकारों व विश्वविद्यालय स्तर के कार्यों में सहभागिता प्रदान करने पर  सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता की । पूर्व में अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों को सह शोध निर्देशक बनाने का प्रस्ताव विश्वविद्यालय कार्यपरिषद से स्वीकृत होने के बाद भी आज तक लंबित था उसी प्रस्ताव को लागू कराने के लिए शिक्षक प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति से वार्ता की थी कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन प्रदान करते हुए अविलंब समाधान का विश्वास दिलाया है। इसके बाद कुलसचिव उमानाथ सिंह से भी प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की एवं उनको पूर्व में दिए गए ज्ञापन जिसमें अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों को आन्तरिक/बाह्य परीक्षक कराने, एवं शिक्षकों की वरिष्ठता सूची को अध्ययन कराने, प्राश्निक का दायित्व प्रदान कराने, शिक्षक कल्याण कोष में सहभागिता प्रदान कराने व अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों का भौतिक सत्यापन करवाना आदि आदि की मांग की गई थी, के अनुरूप क्रियात्मक क्रियाविधि के सन्दर्भ में विस्तृत चर्चा कर कार्यवाही की मांग की गयी है। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक व मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश संयोजक डॉ. दिलीप कुमार शुक्ला, संगठन के महामंत्री डॉ जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, मीडिया प्रभारी डॉ. अकबर मेंहदी मुजफ्फर, डॉ. विनोद कबीर, डॉ. प्रशान्त श्रीवास्तव, डॉ. रमेंद्र द्विवेदी एवं डॉ अतुल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *