अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ) उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशानिर्देशन व ज्ञान प्रकाश तिवारी, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद के मार्गदर्शन में को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) फैजाबाद में कोविड-१९ पर ई-पुस्तक में दी गयी।इस जानकारी का प्रचार-प्रसार प्रोजेक्टर के माध्यम से श्रीमती रिचा वर्मा,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ,उक्त कार्यक्रम में प्रशान्त शुक्ला,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम/प्रधान न्यायाधीश, किशोर न्याय बोर्ड, फैजाबाद भी उपस्थिति रहें।शिविर में श्रीमती रिचा वर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) फैजाबाद में संवासित अपचारी किशोरों को कोविड-१९ महामारी के बचाव के बारे में बताया गया।बताया गया कि सभी किशोर साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें, खाने से पहले हाथ साबुन से हाथ धोयें एवं आपस में ६ फीट की शारीरिक दूरी बनाकर रखें।मास्क का प्रयोग अवश्य करें।इसके साथ ही साथ यह भी बताया गया कि शिविर का उद्देश्य विधि के विरोध में अपचारी किशोंरों को मैत्रीपूर्ण सेवाऐं एंव उनके संरक्षण के लिये विधिक
सेवाओं से संबन्धित जानकारी प्रदान करना है, जिससे उनमें अपने अधिकारों के विषय में जानकारी प्राप्त हो और वे इसका सही ढंग से इस्तेमाल कर अपना
भविष्य उज्जवल बना सकें और मुख्य धारा से जुड़ने के पश्चात देश के सम्मानित नागरिक बन कर देश की प्रगति एंव विकास में सहायक सिद्ध हों। उनके द्वारा किशोर अपचारियों को उनके अधिकारों से सम्बन्धित विधिक जानकारी प्रदान की गयी। उन्होने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी वर्ग के लोगों को निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा प्रदान की जाती है जिससे वे न्याय पाने से वंचित न रह जायें। इसी अनुक्रम में उनके द्वारा यह भी बताया गया कि विधि से संघर्ष कर रहे अपचारी किशोरों को उनके आवेदन करने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है जिससे उनका कानूनी रूप से प्रतिनिधित्व हो सके। किसी अपचारी किशोर ने अधिवक्ता की मांग नहीं की और
उन्होंनें बताया कि उनकी तरफ से पैरवी करने के लिए अधिवक्ता नियुक्त है शिविर में प्रभारी अधीक्षक के0बी0 मिश्रा, शिक्षिका श्रीमती आरती
श्रीवास्तव, शिक्षक संजय शर्मा, अन्य कर्मचारीगण तथा अपचारी किशोर आदि उपस्थित रहे।

