साधन सहकारी समिति की हालत खस्ताहाल ,उर्वरकों को तरसते ग्रामीण

 

लहरपुर सीतापुर
विकासखंड सकरन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुमरावाँ की है,जहां साधन सहकारी समिति की हालत खस्ताहाल है। जहां ग्रामीणों को एक तरफ धान रोपाई हेतु खाद की आवश्यकता है, वहीं दूसरी तरफ शासन और प्रशासन के लोग साधन सहकारी समिति की हालत को लेकर बेखबर नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों से बातचीत में पता चला कि ग्राम पंचायत में मौजूद साधन सहकारी समिति तक जाने वाले संपर्क मार्ग में घुटने – घुटने तक पानी भर जाता है। इसके साथ ही साधन सहकारी समिति के गोदाम में भी बरसात के दिनों में पानी भरने की समस्या भी कोई आम बात नहीं , जिससे आए दिन सैकड़ों बोरी उर्वरक नमी के चलते खराब हो जाते हैं। मौके पर पहुंचकर मुआयना करने पर पता चला कि साधन सहकारी समिति की बिल्डिंग अत्यंत जर्जर है जोकि इस बरसात के सीजन को भी बड़ी मुश्किल से झेल पाएगी। साधन सहकारी समिति में खाद वितरक के पद पर तैनात अमरेश यादव से बातचीत में पता चला कि रास्ते पर हो रहे जलभराव की समस्या को लेकर उन्हें ग्राम प्रधान नेकराम निर्मल से बात की और रास्ते पर मिट्टी डलवाने को बात कहीं लेकिन ग्राम प्रधान ने बजट ना होने की बात कहकर मामले को रफा दफा कर दिया। उपरोक्त मामले को लेकर ग्रामीणों ने भी ग्राम प्रधान से बात की लेकिन प्रधान जी ने मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
घटना स्थल के मौके पर खाद वितरक अमरेश यादव , मुन्नीलाल , किशोरी लाल ,लालता प्रसाद समेत कई अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *