सड़क की खराब दशा से लोग परेशान होते जा रहे राहगीर

गोरखपुर खजनी डी के यू हिन्दी दैनिक रवि कुमार:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इसी के साथ यह घोषणा भी कर दी गई कि प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से पहले राम वन गमन मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा। अयोध्या में हुई इस घोषणा से गोरखपुर अंचल के लोगों की उम्मीद बढ़ गई है कि जल्द ही रामजानकी महामार्ग का भी निर्माण शुरू हो जाएगा। गोरखपुर अंचल के विकास को पंख लग जाएंगे।वहीं गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल की लाइफलाइन कहा जाने वाले रामजानकी मार्ग की हालत दयनीय हो गयी है। सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है, जो हादसों का कारण बन रहा है। इस मार्ग की मरम्मत को लेकर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि क्षेत्र के लोग काफी दिनों से मरम्मत की मांग कर रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र में सरकार बनाने के साथ ही यह घोषणा कर दी थी कि राम से जुड़े मार्गों को बेहतर किया जाएगा। वर्ष 2015 में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोरखपुर आए थे। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश की सड़कों के लिए 16,000 करोड़ रुपये की घोषणा की थी। इनमें प्रमुख रूप से गोरखपुर-उरवा रोड समलित है जनपद में राज्य सड़क संख्या – 72 का सिकरीगंज से पटनाघाट पुल तक रामजानकी मार्ग है। इस मार्ग के अधिकांश भाग का चौड़ीकरण कार्य हो चुका है लेकिन सिकरीगंज कस्बा से उरवा चौराहे तक चौड़ीकरण कार्य वर्षो से लटका पड़ा है। कई चौराहों पर भी चौड़ीकरण कार्य नहीं हुआ है। ऐसे में सबसे अधिक नारकीय स्थिति कुई चौराहे की हो गयी है। जिन भागों का चौड़ीकरण हुआ है, वहां भी उचित मरम्मत के अभाव में सड़क खराब हो गयी है और उसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। कस्बा के पश्चिमी चौराहा, चौराहे पर भी बने गड्ढों में पानी भर जाने के कारण निकलना मुश्किल हो गया है। गड्ढों में भरा बरसात का पानी दो पहिया वाहनों के लिए काफी खतरनाक साबित हो रहा है। रोज लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *