पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 को गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, लखनऊ द्वारा पुलिस मुख्यालय स्थित पुस्तकालय हेतु पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण वाड्मय साहित्य भेंट किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ।प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 को गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, लखनऊ के मुख्य प्रबन्धक ट्रस्टी उमानन्द शर्मा की उपस्थित में गायत्री परिवार की सक्रिय कार्यकत्रीं रेनू श्रीवास्तव के माध्यम से पुलिस मुख्यालय स्थित पुस्तकालय हेतु पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण वाड्मय साहित्य के 79 खण्डों को भेंट किया गया।
उल्लेखनीय है कि गायत्री परिवार के संस्थापक पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा व्यक्ति, परिवार, समाज एवं राष्ट्र निर्माण तथा मनोबल, आत्मबल से व्यक्ति सम्पन्न हो, नैतिकता जीवन का आधार बने, कर्तव्यनिष्ठ पथ पर चलने में आत्मबल मिले ऐसा साहित्य ऋषि ने लेखबद्ध किया है। गायत्री परिवार द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मियों में तनाव को कम करने, मानसिक शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उक्त साहित्य को पुलिस मुख्यालय स्थित पुस्तकालय हेतु भेंट किया गया है तथा इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गायत्री परिवार की पुस्तिका अखण्ड ज्योति(हिन्दी एवं अंग्रेजी) की प्रतियां भेंट की गयी।
प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा इस अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान की सराहना करते हुये कहा गया कि ऋषि के उक्त साहित्य में उल्लिखित लाभप्रद तथ्यों का अनुश्रवण पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों का आत्मबल व मनोबल बढ़ाने वाला सिद्ध होगा।

