आरोप के मूताबिक भूमि पूजन की प्रथम वर्षगांठ पर बलिदानी कारसेवको के परिजन को न बुलाकर किया अपमान

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ) श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भूमि पूजन का एक वर्ष होने पर आयोजित कार्यक्रम मे वीर बलिदानी कार सेवकों के परिवारों को निमंत्रित ना करके जो उनकी उपेक्षा व अपमान किया गया उससे हिंदू एकता आंदोलन पार्टी ने इसे कारसेवकों का घोर अपमान बतलाया, लखनऊ स्थित डिफेंस कॉलोनी मैं कर्नल यूके मिश्रा के आवास पर आयोजित पार्टी की विशेष बैठक में हिंदू एकता आंदोलन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संतोष राय ने कहा कि 500 वर्षों के कालखंड में इन्हीं कारसेवकों की वजह से हमें भव्य राम मंदिर निर्माण को बनते हुए देखने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है उनकी अपेक्षा कर सरकार ने अपनी कुटिल मंशा जाहिर कर दी है? हिंदू एकता आंदोलन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सुधाकर चतुर्वेदी ने कहा कि वीर बलिदानी कारसेवकों के परिवारों की उपेक्षा आहत कर देने वाली है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कर्नल यूके मिश्रा ने भी इसे संपूर्ण हिंदू समाज का अपमान बतलाया हिंदू एकता आंदोलन पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष अधिवक्ता मनीष पांडेय जानकारी देते हुए बताया कि कि अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु एक वर्ष पूर्व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन किया गया था, उस समय भी बलिदानी कार्य सेवकों की उपेक्षा की गई थी और उनका सम्मान तक नहीं किया गया था ऐसे मैं जब भूमि पूजन के एक वर्ष होने के उपलक्ष में अयोध्या में समारोह मनाया जा रहा है और उस समारोह में बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उपस्थित हैं, तब भी वीर बलिदानी कारसेवकों की उपेक्षा और अपमान अगर होता है तो सरकार की कथनी और करनी का अंतर स्पष्ट दिखाई पड़ जाता है, श्री पांडेय ने यह भी कहा कि वीर बलिदानी कारसेवकों के परिवार बदहाली की स्थिति में जी रहे हैं, उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, किंतु ना तो केंद्र सरकार और ना ही राज्य सरकार और ना ही उनके जनप्रतिनिधि उनकी आर्थिक स्थिति बदहाल जीवन को सुधारने के लिए कोई कार्य नहीं कर रहे है, श्री पांडे ने यह भी कहा कि कारसेवकों के परिवारों की बदहाल स्थिति और कमजोर आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु हिंदू एकता आंदोलन पार्टी जल्द ही इस मुद्दे पर पूरे उत्तर प्रदेश में एक व्यापक जन आंदोलन चलाएगीबैठक में प्रमुख रूप से अमित मिश्रा पंकज यादव मोनू शर्मा महेश गुप्ता कबीर जयसवाल एवं अनिरुद्ध सिंह सम्मिलित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *