बीते 4 दिनों से जली मोटर को बनवाने के लिए सभासद आरती जायसवाल ने डीएम एवं मंडलायुक्त को दिया पत्र

बीते 4 दिनों से जली मोटर को बनवाने के लिए सभासद आरती जायसवाल ने डीएम एवं मंडलायुक्त को दिया पत्र

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।गोसाईगंज नगर पंचायत स्थित पानी टंकी नं0-1 पर 40 हार्सपावर का मोटर बीते 19 फरवरी को जल गया!जिसके कारण बीते 4 दिनों से पर्याप्त मात्रा में लोगो को वाटर सप्लाई का पानी नहीं मिल पा रहा है।जब कि वर्तमान समय मे मुस्लिमो का पवित्र माहे रमजान का महीना एवं यूपी एवं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाये चल रही है।नगर पंचायत प्रशासन का दावा है कि पानी टंकी नँ0-2 स्थित पंप हाउस से पानी की आंसिक सप्लाई की जा रही है, लेकिन वह नाकाफी है।जलापूर्ति होने वाली पानी की सप्लाई का दबाव कम होने के कारण कई मोहल्लो मे पानी नहीं पहुंच पा रहा है।स्थित यह है कि जिन घरों मे पहले तल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है वहा ऊपरी तल तक पानी सप्लाई पहुंचने की बात बेमानी साबित हो रही है!जिससे दैनिक कार्य करने वालो को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।खासकर रोजा रखने वाले मुस्लिम समाज के लोगो मे नाराजगी देखी जा रही है!इस संबंध में जब नगर पंचायत की ईओ श्री मती सीमा राय से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि जलापूर्ति का कार्य भार देखने वाले कर्मचारी शिव शंकर वर्मा को चेयरमैन द्वारा बीते दिनों निलंबित कर दिया गया है,जिसके कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है।दिए गए मांग पत्र मे सभासद श्री मती जायसवाल ने रमजान एवं बोर्ड परीक्षा के दृश्टिगत नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति का सुचारु रूप से संचालन हो सके इसके लिए बिगड़े पड़े मोटर को बनवाये जाने के लिए ईओ को तत्काल निर्देशित किये जाने की मांग की है!जिससे कि कस्बे मे पूर्व की तरह जलापूर्ति का संचालन समयानुसार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *