अयोध्या को लोकल टोल मुक्त करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को दिया गया ज्ञापन

अयोध्या को लोकल टोल मुक्त करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को दिया गया ज्ञापन

अयोध्या (DKU Live ब्यूरो चीफ) सुरेंद्र कुमार।जनपद अयोध्या
अधिवक्ता सहित समस्त अयोध्या वासियों के लिए टोल मुक्त अयोध्या बनाने के लिए आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को जिला अधिकारी महोदय जनपद अयोध्या के माध्यम से माननीय श्री नितिन गडकरी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री भारत सरकार को ज्ञापन भेजा गया ज्ञापन देने वालों में फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के पूर्व मंत्री पूर्व कोषाध्यक्ष मुन्ना सिंह जी ने कहा अयोध्या वासियों का टोल मुक्त ना हुआ तो अधिवक्ता व अयोध्यावासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह जी ने कहा कि जिस तरह से बस्ती टोल प्लाजा सहित तमाम जिलों में टोल टेक्स की छूट दी गई है उसी आधार पर जनपद अयोध्या वासियों को भी टोल मुक्त किया जाए वहीं सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सेन नंदवंशी एडवोकेट ने कहा कि जब व्यक्ति गाड़ी खरीदने पर एक बार टैक्स दे देता है तो बार-बार क्यों टैक्स दे या खुली लूट सरकार की है जो आम जनमानस झेल रहा है ज्ञापन देने वालों में सपा प्रदेश सचिव शावेश जाफरी जी, मौलिक अधिकार पार्टी कंचन यादव पूर्व सांसद प्रत्याशी अयोध्या, एडवोकेट विनोद कुमार एडवोकेट अमर अग्रवाल,एडवोकेट विनय वर्मा,पूर्व अध्यक्ष पारस पांडे जी पूर्व महामंत्री विपिन मिश्रा जी,किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा जी, पूर्व मंत्री के.के पटेल जी, एडवोकेट राम शंकर तिवारी, पूर्व प्रधान अशोक कुमार गुप्ता एडवोकेट, दीपक सिंह एडवोकेट अमित सिंह एडवोकेट मनोज यादव एडवोकेट राजेंद्र यादव एडवोकेट अभय सिंह एडवोकेट,एडवोकेट रवि श्रीवास्तव एडवोकेट दीपक भट्ट सहित सैकड़ो अधिवक्ता साथियों व आम जनमानस ने ज्ञापन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *