जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा तहसील मछलीशहर के सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में गहन विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में बीएलओ और सुपरवाजरों को प्रशिक्षित किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा तहसील मछलीशहर के सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में गहन विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में बीएलओ और सुपरवाजरों को प्रशिक्षित किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा बताया गया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है, जिसके क्रम में सभी लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर ले। उन्होने बताया कि आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है और दावे और अपत्तियां भी ली जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा सभी को फार्म-6, फार्म-7, फार्म 8 के भरे जाने के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होने बताया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में 01 जनवरी 2026 के अतिरिक्त 01 अप्रैल, 01 जुलाई, और 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु की अर्हता पूर्ण कर रहे मतदाताओं के फार्म 6 भरवाए जाए तथा घोषणा पत्र अवश्य भरवाए जाए। इसके साथ ही जितने भी फार्म प्राप्त हो रहे है उन्हे शीघ्र अपलोड करने के लिए भी निर्देश दिए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस निर्गत किए जाने के सम्बन्ध में सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इसके साथ ही उन्होने विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्य के साथ ही डिजीटल क्राप सर्वे,फार्मर रजिस्ट्री सहित राजस्व के अन्य कार्यो को समय से सम्पादित किये जाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर इआरओ मछलीशहर सौरभ कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

———
जौनपुर, 20 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

उत्तर प्रदेश पर्व- हमारी संस्कृति, हमारी पहचान

उत्तर प्रदेश के गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को विश्व पटल पर अंकित करने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन और जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के समन्वय से संस्कृति उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जाना है। प्रमुख आकर्षण- शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय संगीत, गायन, वादन और नृत्य की समृद्धि विधाएं, लोक संगीत एवं लोकनाट्य, आपके आंचल की पारंपरिक कलाओं का सम्मान।
मंच और पहचान- कलाकारों को योग्यता अनुसार उचित मंच और सम्मान। परंपरा का संरक्षण- लुप्त होती विधाओं और संगीत विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास। अपनी कला प्रतिभा को नेपथ्य से बाहर लाएं और प्रदेश का मान बढ़ाएं।
प्रतियोगिता श्रेणी- आयु सीमा किशोर वर्ग 14 वर्ष से 20 वर्ष तक तथा युवा वर्ग 21 वर्ष से 25 वर्ष तक पंजीकरण एवं संपर्क लिंक https://upsanskriti.com/utsav-login पर आवेदन करते हुए हार्ड कॉपी जिला सूचना कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
——–
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *