*जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिये निर्देश।*

*जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिये निर्देश।*

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*शाहजहांपुर* जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *