नोएडा में पुराना हैबतपुर के बी डी इंटरनेशनल स्कूल में हिंदू महासभा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: आज नोएडा में पुराना हैबतपुर के बी डी इंटरनेशनल स्कूल में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नोएडा, गाजियाबाद के अलग-अलग जगहों से कई हिंदू संगठनों के लोग इकट्ठा हुए और हिंदू एकता मंच को ताकत देने का काम किये | तथा हिंदुओं को एकजुट और संगठित करने जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा की गई, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा अपनी आत्मरक्षा कैसे करें इसका उदाहरण प्रस्तुत किया गया | कुछ विशेष कविताओं द्वारा भी हिंदुओं को एकत्रित होने का संदेश दिया गया, भव्य आयोजन की अध्यक्षता योगेंद्र सिंह चौहान जी ने की, मंच का संचालन कवित्री और समाजसेवी श्रीमती पल्लवी त्रिपाठी द्वारा किया गया | कई वरिष्ठ लोगों ने मंच से हिंदू रक्षा के विषय में अपने-अपने वक्तव्य दिए जिसमें मुख्य अतिथि श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी महंत महेंद्रपुरी जी महाराज हिंडन विहार गाजियाबाद ने अपने वक्तव्य में कहा कि सभी हिंदू परिवारों को अपने बच्चों को अच्छे संस्कार के साथ-साथ गीता और रामायण का पाठ भी पढ़ना आवश्यक है और बच्चों को अपनी आत्मरक्षा करने के लिए प्रशिक्षण देना भी अनिवार्य है उन्होंने बड़ा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आज हिंदुस्तान हिंदू प्रधान देश होते हुए भी अपने ही देश में हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहा है यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है | इस आयोजन में बी डी इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष सिद्धांत यादव, राजकुमार दुबे, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनीष तिवारी, अरविंद, विजय पांडे, दशरथ गुप्ता, ओज कवि दीपक दीप, वीर बहादुर जी और बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार यादव समेत कई और गणमान्य लोगों ने अपना भरपूर योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *