माननीय मुख्यमंत्री के नाक के नीचे महिला विद्यालय में नगर निगम कर्मचारियों एवं अधिकारियों मनमानी : नवयुग कन्या महाविद्यालय को किया सील-एक घंटे बाद तोड़ी सील

– माननीय मुख्यमंत्री के नाक के नीचे महिला विद्यालय में नगर निगम कर्मचारियों एवं अधिकारियों मनमानी : नवयुग कन्या महाविद्यालय को किया सील-एक घंटे बाद तोड़ी सील

– हाउस टैक्स बकाया होने पर नवयुग कॉलेज को किया गया था सील-

देश की उपासना ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ- नगर निगम लखनऊ द्वारा एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय को नगर निगम की टीम द्वारा गृह कर बकाया होने की स्थिति में प्रातः 7:00 बजे सील कर दिया गया। जिससे सुबह कॉलेज आए विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को गेट पर ही खड़े होना पड़ा। बाद में 1 घंटे बाद सील को तोड़कर गेट फिर से खोल दिया गया। इस संबंध में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मंजुला उपाध्याय से बात नहीं हो पाई परंतु जानकार सूत्रों के अनुसार
महाविद्यालय में हाउस टैक्स प्रकरण के चलते 2 दिन पूर्व नगर निगम की एक महिला अधिकारी नमिताअपनी एक एक टीम लेकर आई थी उन्होंने बकाया 50 लाख हाउस टैक्स जमा न करवाने के लिए आक्रोशित होकर बात की थी। तथा सोमवार के लिए पूरे प्रकरण की फाइल निकालने की बात कही। इसके बाद आनन- फानन में सुबह-सुबह विद्यालय के गेट को सील करवा दिया गया। बाद में किसी अन्य आदेश के तहत 1 घंटे 1 घंटे के बाद सिविल को तोड़कर गेट को खोल दिया क्या।

नवयुग कन्या महाविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के साथ इस तरह की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर आयुक्त एवं महापौर को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए।

जानकारी के लिए यह बताना आवश्यक है कि नगर निगम की गृह -कर की धारा 177-(ग) के तहत सभी निजी, सरकारी व सहायता प्राप्त शैक्षिक संस्थानों को गृह कर के डायरे में नहीं रखा गया है। उनसे फीवर टैक्स तथा वॉटर टैक्स लिया जाता है। हाउस टैक्स में उनको छूट प्रदान की जाती है। पिछले कई वर्षों से तक यही नियम चल रहा था परंतु यदि इस नियम में कोई बदलाव किया गया है तो समय रहते नगर निगम द्वारा इसकी सूचना संस्थाओं को दिया जाना आवश्यक है।

राजधानी में सैकड़ो ऐसे शैक्षिक संस्थान है जिनके पास नगर निगम ने गृह-कर बकाया जमा करने की सूचना तो भेजी है परंतु ऐसा कोई आदेश नहीं भेजा है, जिससे यह स्पष्ट हो सके की शैक्षिक संस्थानों को धारा 17- ग के तहत दी जाने वाली छूट समाप्त कर दी गई है। नवयुग कन्या महाविद्यालय को सील करने की घटना का अनेक स्कूलों के प्रधानाचार्य ने कड़ा विरोध किया है। चलते हुए महाविद्यालय को नगर निगम द्वारा बिना सूचना के सील कर देना एक गैर जिम्मेदारी व द्वेषपूर्ण घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *