हैदरगंज पुलिस ने आवासीय प्लाट को ढहाने वाली जेसीबी मशीन को किया बरामद
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर अयोध्या)
अयोध्या।थाना हैदरगंज पुलिस ने आवासीय प्लाट को रात में ढहाने वाली जेसीबी मशीन पुलिस ने बरामद कर लिया। परंतु चालक फरार होना बताया जा रहा है।ध्वस्त करने वाले 14 आरोपियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में पुलिस दो को पड़कर जेल भी भेज चुकी है।वहीं पुलिस का जांच का दायरा बढ़ने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया क्योंकि साजिश रचने मे कई सम्मानित लोगों के नाम की चर्चाओ ने जोर पकड़ ली है। जिन पर पुलिस शिकंजा कस सकती है । घटना थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर होने के चलते पुलिस इसे चैलेंच स्वरूप मानकर कानूनी कार्यवाही करने में जुटी है। थाना क्षेत्र हैदरगंज के इमिलिया ग्राम पंचायत में थाने के पास हैदरगंज भीटी मार्ग के किनारे केरा लाल खा, चौबेपुर मलावन निवासी दुर्गावती पत्नी स्वर्गीय कृष्ण कुमार का आवासीय निर्माणधीन प्लांट की बाउंड्री वॉल व अंदर बने ऑफिस उसमें रखे कुर्सियां मेज आदि को 26 जनवरी की रात जेसीबी मशीन से ढहा कर ध्वस्त कर दिया था।इसकी जानकारी होने पर प्लांट की मालकिन की लिखित तहरीर पर हैदरगंज थाने की पुलिस ने तोड़फोड़ के साथ जान से मारने की धमकी आदि सहित कई अपराधिक गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ध्वस्त करने वालों की तलाश शुरू कर दी थी । वही दो आरोपियों को पड़कर चालान करके घटना मे शामिल मशीन की तलाश में जुटी थी। और थाना क्षेत्र के करौ गांव से मशीन बरामद कर ली।परंतु चालक भाग निकला। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विवेक राय ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह दबगई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कानून का राज चलेगा और कहां बाउंड्री वॉल ध्वस्त करने वाली जैसी मशीन बरामद कर ली गई है । मुकदमे के विवेचक उप निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया की थाने के बगल प्लांट होने की दशा में किसी की गिराने की हिम्मत नहीं करनी थी ।परंतु कुछ स्थानीय सम्मानित लोगों के साजिश से गिराया गयाहै। ऐसी साजिश रचने वाले लोगों की चिन्हित किया जा रहा है ।उनके विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कर उन्हें और चालक को पड़कर जेल भेजा जाएगा । क्षेत्र में कानून का राज चलेगा।और वही कार्यवाही की जा रही है।जल्द ही अन्य लोगो की गिरफ्तारी की जाएगी।

