विश्व कैंसर दिवस पर मेदांता अस्पताल ने कैंसर सर्वाइवर्स के साथ किया जागरूकता कार्यक्रम

*विश्व कैंसर दिवस पर मेदांता अस्पताल ने कैंसर सर्वाइवर्स के साथ किया जागरूकता कार्यक्रम*

– *समय पर जांच और सही इलाज से कैंसर पर काबू संभव: डॉ. राकेश कपूर*
– *40 से अधिक कैंसर सर्वाइवर्स के साथ संवाद और लखनऊ दर्शन ने कार्यक्रम को बनाया खास*

*लखनऊ, 3 फरवरी, 2026:* विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मेदांता अस्पताल द्वारा लखनऊ में एक जागरूकता आयोजन किया गया, जिसमें सर्वाइवर्स ने कैंसर से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। इसके साथ ही डॉक्टरों ने कैंसर से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच के महत्व को समझाना और मरीजों को भावनात्मक सहयोग देना रहा।

कार्यक्रम में 40 से अधिक कैंसर सर्वाइवर्स ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सर्वाइवर्स ने बताया कि किस तरह से सही समय पर इलाज और सकारात्मक सोच ने उनके जीवन को बदला। बड़ी संख्या में सरवाइवर्स ने बताया कि पहली बार कैंसर की पहचान होने पर किसी तरह से घर के सदस्य पूरी तरह से टूट गए थे क्योंकि आम जन में यह धारणा होती है कि कैंसर एक लाइलाज बीमारी है। हालांकि, डॉक्टर की सही सलाह और उपचार ने उनके जीवन में नई ऊर्जा का संचार किया।

सर्वाइवर्स द्वारा अपने अनुभव साझा करने के साथ ही उन्हें लखनऊ दर्शन पर ले जाया गया। यूपी टूरिज्म की डबल डेकर बस पर सवार होकर सभी सरवाइवर्स ने 1090 चौराहे से लेकर विधानसभा, रेजिडेंसी पार्क से हेतु हुए यूपी दर्शन पार्क का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान सभी इन यादगार लम्हों को कैमरे में कैद किया। सभी ने इसे प्रेरणादायक और उम्मीद से भरा बताया।

कार्यक्रम में डायरेक्टर मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. हर्षवर्धन आत्रेय ने कैंसर के शुरुआती लक्षणों और संकेतों पर बात की। डायरेक्टर हेड एंड नेक कैंसर डॉ. विवेकानंद सिंह ने समय पर जांच और स्क्रीनिंग के महत्व को समझाया। डायरेक्टर मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. अभिषेक सिंह ने कैंसर के जोखिम की वजह और रोकथाम पर जानकारी दी। डायरेक्टर हिमेटोलॉजी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट डॉ. अंशुल गुप्ता ने कैंसर से जुड़े आम मिथकों और तथ्यों को स्पष्ट किया। डायरेक्टर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डॉ. मोहद सुहैब ने स्वस्थ जीवनशैली की भूमिका पर प्रकाश डाला। एसोसिएट डायरेक्टर कैंसर केयर डॉ. रोमा प्रधान ने मरीजों और उनके अटेंडेंट्स के लिए मानसिक और भावनात्मक सहयोग की जरूरत पर बात की। एसोसिएट डायरेक्टर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डॉ. रेशम श्रीवास्तव ने कैंसर उपचार के विकल्पों और नई उन्नत तकनीकों पर चर्चा की। इसके अलावा कार्यक्रम में डायरेक्टर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डॉ. नीरज रस्तोगी और डायरेक्टर कैंसर केयर, एंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट सर्जरी डॉ. अमित अग्रवाल भी शामिल रहे।

मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने कहा, “कैंसर अब लाइलाज बीमारी नहीं है। समय पर पहचान और सही इलाज मरीज के जीवन को नई दिशा देता है। जागरूकता, नियमित जांच और डॉक्टर-मरीज के बीच भरोसा इलाज की सफलता में अहम भूमिका निभाते हैं, जिससे सर्वाइवल और जीवन की गुणवत्ता दोनों बेहतर होती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *