शराब के नशे में दो सौतेले भाइयों में विवाद, छोटे भाई की मौत

शराब के नशे में दो सौतेले भाइयों में विवाद, छोटे भाई की मौत

जौनपुर, 12 फरवरी । यूपी के जौनपुर स्थित शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में बुधवार देर रात शराब के नशे में दो सौतेले भाइयों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें छोटे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के ताखा पूरब निवासी सुदर्शन यादव (24)का अपने सौतेले भाई अरविंद (32)से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बुधवार रात करीब रात दोनों शराब के नशे में थे। इसी दौरान कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान अरविंद ने सुदर्शन को जोर से पकड़ लिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे संभाल पाते, उससे पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सनसनी फैल गई। दोनों भाई अविवाहित बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही शाहगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी अरविंद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।इस मामले में गुरुवार को जानकारी लेने पर
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नशे की हालत में आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *