13 फ़रवरी-श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
जब तें प्रभु पद पदुम निहारे ।
मिटे दुसह दुख दोष हमारे ।।
बचन सुनत पुरजन अनुरागे ।
तिन्ह के भाग सराहन लागे ।।
( अयोध्याकाण्ड 250/4)
राम राम जी 🙏🙏
अवध व मिथिला का समाज श्री राम जी को मनाने के लिए भैया भरत व श्री जनक जी के साथ चित्रकूट आया हुआ है । कोल किरात आदि वन में रहने वालों को जब यह पता चलता है तो वे कंद , मूल , फल आदि लेकर आते हैं और सभी को बिना कुछ लिए देतें हैं । सभी कुछ देना चाहते हैं पर वे लेते नहीं हैं । वे कहते हैं कि हममे धर्मबुद्धि कहाँ ? यह तो सब श्री राम दर्शन का प्रभाव है। जब से प्रभु के दर्शन हुए हैं हमारे दुख व दोष समाप्त हो गये हैं । उनके वचनों को सुनकर सभी उनके भाग्य की सराहना करते हैं ।
आत्मीय जन ! सत्य राम , धर्म राम का साथ व साहचर्य करने पर ही हमारे असत्य व अधर्म का नाश हो सकता है और हम सत्य व धर्म में लग सकते हैं । अतएव सत्य व धर्म का पालन के लिए श्री राम जी का साथ करें , श्री राम जी के साथ रहें । अथ…. श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम । सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩
संकलन तरुण जी लखनऊ

