खेल में अनुशासन अत्यधिक महत्वपूर्ण है: जिलाधिकारी

खेल में अनुशासन अत्यधिक महत्वपूर्ण है: जिलाधिकारी

टी डी कालेज में 65 वाँ वार्षिक खेलकूद प्रारंभ

जौनपुर टी डी कॉलेज जौनपुर के 65 वें वर्षिक खेल कूद समारोह माहाविद्यालय के उमानाथ सिंह स्टेडियम में प्रारंभ हुआ जिसका उदघाटन जिला अधिकारी जौनपुर डॉ दिनेश चंद्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मशाल प्रज्ज्वलित करके 65वें वर्षिक खेल को समारोह के शुभारंभ की विधिवत घोषणा किया और खिलाड़ियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुऎ कहा कि खेल में अनुशासन अत्यधिक महत्वपूर्ण है सभी को अनुशासन में रहकर जीवन को उच्चतम शिखर पर ले जाना चाहिए।
प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल कूद अत्यधिक महत्वपूर्ण है और इस तरफ के आयोजन से प्रतिभा उभरने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर प्रो. हिमांशु सिंह तथा अनुशास्ता मंडल के समस्त सदस्य उपस्थित थे । इस अवसर महाविद्यालय क्रीड़ा समिति के सदस्य प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह, प्रोफेसर हरी ओम त्रिपाठी, प्रोफेसर राहुल सिंह, प्रोफेसर माया सिंह, डॉ विपिन कुमार सिंह , डॉ प्रशांत कुमार पांडेय,डॉ रमेश चंद्र यादव, डॉ अजय कुमार सिंह,आदि उपस्थित होकर आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया । उदघाटन समारोह का संचालन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे एवं अतिथियों के प्रति आभार प्रोफेसर शेखर सिंह ने किया। वार्षिक खेलकूद का समापन और पुरस्कार वितरण 17 फरवरी को अपरान्ह में सम्पन्न होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *