ट्राली ने गिट्टी लादे डंपर में पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत
(डाक्टर अजय। तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।रायबरेली हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्राला चालक की मौत हो गई।यह दुर्घटना इनायत नगर थाना क्षेत्र के बारून बाजार पुलिस चौकी के पास हुई। जहां पीछे से आए ट्राला ने आगे चल रहे डंपर में टक्कर मार दी।हादसे में मृतक चालक की पहचान फतेहपुर जिले के शाहबाऊ थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय कुलदीप गुप्ता पुत्र संतोष कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुलदीप ट्राले के केबिन में बुरी तरह फंस गया।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों की मदद से उसे बाहर निकाला गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कुलदीप को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।जिस डंपर में ट्राला ने टक्कर मारी, उसके चालक मोहित कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ी अचानक पंचर हो गई थी और वे वाहन को सड़क किनारे लगा रहे थे।इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्राला ने टक्कर मार दी।

