वी0आई0ए0 किट के उपयोग करने संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय के सभागार कक्ष में किया गया।

गैर-संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण (एन0पी0-एन0सी0डी0) कार्यक्रम के अन्तर्गत 14 फरवरी 2026 को सर्वाईकल एवं स्तन कैंसर की जॉच हेतु वी0आई0ए0 किट के उपयोग करने संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय के सभागार कक्ष में किया गया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद की महिला चिकित्साधिकारियों/स्त्रीरोग विशेषज्ञो द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रुप में वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा0 जया राय जिला महिला चिकित्सालय एवं उनकी टीम द्वारा विस्तार से वी0आई0ए0 किट के उपयोग के बारे मे जानकारी प्रदान की गयी।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में नोडल अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा बी0सी0 पन्त द्वारा उपस्थित महिला चिकित्साधिकारियों/स्त्रीरोग विशेषज्ञो को बताया गया कि अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उ0प्र0 शासन द्वारा विशेष रुप से माह फरवरी 2026 में कैम्प लगाते हुये ओरल, सर्वाईकल एवं ब्रेस्ट कैन्सर की स्क्रीनिंग हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में 07, 10 एवं 13 फरवरी को कुल 75 स्क्रीनिंग कैम्पो का आयोजन जनपद के समस्त जिला चिकित्सालयो एवं सामु0 स्वा0 केन्द्रो पर किया गया। उक्त कैम्पो में कुल 3326 लोगो का ओरल कैन्सर हेतु 2942 महिलाओं की स्तन कैन्सर तथा 2411 महिलाओं की सर्वाईकल कैन्सर हेतु स्क्रीनिंग किया गया। जिसमे कुल 95 ओरल कैन्सर, 73 स्तन कैन्सर एवं 31 सर्वाईकल कैन्सर के केस सन्देहास्पद पाये गये, जिन्हे जांच एंव इलाज हेतु उच्च चिकित्सा इकाई पर सन्दर्भित किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि आगामी 17, 20, 24 एवं 27 फरवरी को जनपद के समस्त जिला चिकित्सालयो एवं सामु0 स्वा0 केन्द्रो पर निःशुल्क ओरल, सर्वाईकल एवं स्तन कैन्सर की जांच हेतु विशेष शिविर लगाये जा रहें है।
डा0 पन्त द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियो से उक्त दिवसो पर आयेजित कैम्पो में अधिक से अधिक सर्वाईकल एवं ब्रेस्ट कैन्सर स्क्रीनिंग हेतु निर्देशित किया गया, जिससे समय रहते जांच करते हुये सन्देहास्पद केसो को उच्च चिकित्सा केन्द्रो पर सन्दर्भित करते हुये उनकी जान बचाया जा सके।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता श्री नीरज सिंह एवं एफ0एल0सी0 जयप्रकाश गुप्ता तथा एवं एन0सी0डी0 सेंल के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *