जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जनपद जौनपुर में जिला कार्यकारी समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जनपद जौनपुर में जिला कार्यकारी समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।
28 फरवरी को आई0टी0आई0 सिद्दीकपुर परिसर में आयोजित किए जाने वाले वृहद रोजगार मेले विषयक संबंधित विभागों (आईटीआई, पॉलीटेक्निक, माध्यमिक/उच्च शिक्षा/डिग्री कॉलेज, प्लेसमेंट ऑफिसर पूर्वांचल वि0वि0, नर्सिंग, फार्मेसी, आर सेटी, कौशल विकास मिशन) इत्यादि विभागों के अधिकारीगण को rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर उक्त संस्थानों के अभ्यर्थियों को पंजीकरण हेतु निर्देश दिए गए एवं उपायुक्त उद्योग को जनपद स्थित सतहरिया एवं कारखियाव के इंडस्ट्री को मेले में प्रतिभाग कराने हेतु जिला सेवायोजन अधिकारी को संस्थानों में प्रचार प्रसार कराकर अधिक से अधिक नियोजकों को पोर्टल पर वेकेंसी अपलोड कराकर सफलतापूर्वक आयोजन हेतु निर्देशित किया गया।

———-
जौनपुर 17 फरवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-07

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा की अध्यक्षता में डॉ० राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज तथा पं० दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय केराकत में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। नोडल अधिकारी दीपक मौर्य द्वारा ऑनलाइन आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया को पीपीटी के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से समझाया गया, जिससे छात्र-छात्राओं को आवेदन करने में सुविधा हो सके।

इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं से फॉर्म-6 भी भरवाए गए, ताकि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक समाधान किया गया।

अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं मतदाता बनें और अपने परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें, जिससे लोकतंत्र को और सशक्त बनाया जा सके। सभी उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में करीब 400 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारीगण, शिक्षक, छात्र छात्राएं सहित अन्य उपस्थित रहे।
———-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *