फीवर आने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श करें: सीएमएस डॉक्टर एस एस रजा

फीवर आने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श करें: सीएमएस डॉक्टर एस एस रजा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदरनगर आलमबाग के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस एस रजा ने भेंटवार्ता में बताया कि मौसम बदल रहा है बरसात भी हो चुकी है मच्छर पनप रहे हैं इसलिए फुल आस्तीन की शर्ट पहने, मच्छरों से बचाव करें. बरसात होने से बुखार के मरीज बढ़ने की संभावना है। इस बार बुखार का पैटर्न बदला हुआ है जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है। मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू की जांच की जा रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार बुखार आने के बाद कम से कम 5 दिन के बाद ही जांच करानी चाहिए। प्रतिदिन ओपीडी में करीब तीन सौ मरीज आते हैं जिनमे सात दर्जन मरीज केवल बुखार के ही होते हैं। उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचाव करें , फुल आस्तीन की शर्ट पहने आसपास जलभराव ना होने दे। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, फीवर आने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श करें। सरकारी अस्पतालों में सभी दवाइयां नि:शुल्क मिलती है सभी जांच नि:शुल्क की जाती है। इस बार का बुखार हाइग्रेड है। सबसे ज्यादा मरीज बुखार के ही आ रहे हैं। दवाइयां दी जा रही है,5 दिन में ठीक हो जा रहे हैं। डॉक्टर से परामर्श करने में देरी ना करें, तुरंत परामर्श ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *