एण्टी रोमियो स्क्वायड व पैदल गस्त (फुट पेट्रोलिंग) से सम्बन्धित की गयी कार्यवाही

एण्टी रोमियो स्क्वायड व पैदल गस्त (फुट पेट्रोलिंग) से सम्बन्धित की गयी कार्यवाही

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। मुख्यमंत्री उoप्रo द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देशन में प्रदेश में महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में कमिश्नरेट / जनपदों में गठित एण्टी रोमियो स्क्वायड द्वारा दिनांक 21.10.2023 को कुल 6,687 विद्यालय / स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहों, मार्केट, माल, पार्क एवं अन्य स्थानों पर 33,554 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमें 22 अभियोग पंजीकृत किये गये एंव 25 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 11,803 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी।

उक्त क्रम में प्रदेश के कमिश्नरेट / जनपदों में पैदल गस्त (फुट पेट्रोलिंग) के सम्बन्ध में दिनांक 21.10.2023 को कुल 7,038 स्थानों पर गस्त / चेकिंग की गयी तथा कुल 40,882 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया, जिसमें कुल 91 अभियोग पंजीकृत कर 109 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, एंव 15 अवैध शस्त्र, 08 अवैध वाहन, 753 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी तथा 3,128 मनचलों लड़कों / शोहदों के अभिभावको को बुलाकर चेतावनी दी गयी एंव 1,530 अवैध अतिक्रमणों को हटवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *