अयोध्या के विकास से ही देश के विकास को मिलेगी गति – मोदी

अयोध्या के विकास से ही देश के विकास को मिलेगी गति – मोदी

आखिर कार पांच सौ वर्ष बाद भव्य व दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे राम लला – मोदी

22 व 23 जनवरी के बाद राम नगरी आये श्रद्धालु – मोदी

पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट व अयोध्या धाम जंक्शन का किया लोकार्पण

पीएम ने वंदे भारत व अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रिपोर्ट – राजेश श्रीवास्तव/डॉ अजय तिवारी

अयोध्या।22 जनवरी वर्ष 2024 का दुनिया का वह ऐतिहासिक पल होगा जब पांच सौ वर्षों से तंबू में रह रहे प्रभु श्री राम भव्य व दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे।इसी तरह कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब तबके के 4 करोड़ लोगों को रहने के लिए पक्के मकान मुहैया कराया गया।यह बातें शनिवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के मुताबिक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट व अयोध्या धाम जंक्शन का लोकार्पण/शिलान्यास के साथ साथ वंदे भारत व अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुये विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए लाखो की संख्या में जनसमुदाय से कहा।विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर वर्ष 2023 का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है जब यहां से अब लोगो को हवाई यात्रा के लिए दूसरे जिलों को नहीं जाना होगा। इस मौके पर उन्होंने अयोध्या वासियों को पन्द्रह हजार करोड़ रुपये की लागत से योजनाओं से लाभान्वित करते हुये कहा कि इससे राम नगरी का चहुंमुखी विकास होगा। अयोध्या के विकास से ही विकसित भारत के विकास के अभियान में गति मिलेगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अयोध्या की विरासत में भव्यता मिलेगी। अयोध्या की पुरानी व खोई हुई पहचान को फिर से वापस लाना है।इस ठंड के बावजूद जनसभा में आई भारी संख्या में भीड़ को देखते हुए खुशी से अभिभूत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साझा ताकत देश को सबसे ले जाने का कार्य करेगी। उन्होंने अयोध्या को महत्व बताते हुए कहा कि अयोध्या से ही पूरे प्रदेश को विकास मिलेगी। जिसके चलते सरकार अयोध्या को स्मार्ट शहर के बनाना चाहती है।उन्होंने बताया कि विरासत से ही हमें प्रेरणा मिलती है।उन्होंने बताया कि राम नगरी की पहचान विश्व में है। जहां पर 22 जनवरी 2024 के प्राण प्रतिष्ठा के बाद रेल यात्रियों व हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होगा।अगर देखा जाए तो महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या व अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन में पर्याप्त संख्या में यात्री आ जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या का चहुंमुखी विकास हो रहा है।जिसमें धर्म पथ, भक्ति पथ,राम जन्मभूमि पथ व राम पथ का विकास शामिल हैं।इससे राम भक्तों को आने जाने में आसानी होगी।उन्होंने बताया कि सरयू नदी में गिरने वाले गंदे पानी को स्वच्छ करने के लिये अभियान चलाया जाएगा।रोजगार को लेकर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार सभी युवाओं को रोजगार देने के लिए तत्पर है।वही राम नगरी में सभी कुंडो मंदिरों, लता मंगेशकर चौराहे पर, शहर के विकास करने में केन्द्र सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।इससे रोजगार के अवसर व लोगों की आय बढ़ेगी।उन्होंने बताया कि वंदे भारत ट्रेन,नमो भारत ट्रेन के बाद अब अमृत भारत ट्रेन के त्रिशक्ति से देश का विकास होगा। अमृत भारत ट्रेन से गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को खासकर लाभ मिलेगा। एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों से अपील किया कि सभी लोग 22 जनवरी 2024 को अपने अपने घरों में श्री राम जी की ज्योति जलाकर शाम को दीपक जलाकर खुशियां मनाये। उन्होंने राम भक्तों से अपील किया कि आप सभी राम नगरी में अगर हो सके तो 23 जनवरी के बाद ही आये। उन्होंने अयोध्या वासियों से अपील किया कि आप सभी अयोध्या शहर को स्वच्छ रखें। और देश का सबसे अच्छे स्वच्छ शहरों में अयोध्या की गिनती हो। उन्होंने कहा कि देश में चलाई जा रही अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल उज्जवला योजना का लाभ सभी को मिल रहा है। उनके अलावा सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ रेल मंत्री के साथ साथ अन्य केन्द्रीय मंत्रियों के अलावा राज्य मंत्री व अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *