हज से सम्बन्धित ऑनलाइन की अन्तिम तिथि बढ़ाकर 15 जनवरी 2024 कर दी गयी

जौनपुर 29 दिसम्बर 2023 (सू0वि0)- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति द्वारा कार्यालय भवन को तत्काल रिक्त करके हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ स्थानान्तरित किये जाने के निर्देशों व तत्क्रम में उ0प्र0 राज्य हज समिति की बैठक 30 सितम्बर 2023 में लिये गये निर्णय के उपरान्त कार्यालय उ0प्र0 राज्य हज समिति, 10-विधान सभा मार्ग, लखनऊ को मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ स्थानान्तरित कर दिया गया है। कृपया हज से सम्बन्धित कार्यो हेतु व हज-2024 के आवेदन फार्म, मूल अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट, आवश्यक पत्राचार कार्यालय उ0प्र0 राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ 226008 हज-2024 सम्पर्क करें। ऑनलाइन की अन्तिम तिथि बढ़ाकर 15 जनवरी 2024 कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *