गोरखपुर खजनी डी के यू हिंदी दैनिक रवि कुमार : आज वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था, इसलिए इस तिथि को बुद्ध जयंती के नाम से जानते हैं। वैशाख पूर्णिमा भगवान बुद्ध के जीवन में एक विशेष स्थान है। इस तिथि को ही उनको कठोर तप के बाद बोधिवृक्ष के नीचे बोधित्व की प्राप्ति हुई थी और इस तिथि पर ही उनका देहांत हुआ था। बौद्ध धर्म में वैशाख पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। बौद्ध अनुयायी बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध की पूजा करते हैं और उनके दिए उपदेशों को अपने जीवन में अक्षरश: पालन करने का प्रयत्न करते हैं। आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आप भी अपने प्रियजनों, मित्रों और शुभचिंतकों को बधाई तथा शुभकामना संदेश भेजें, ताकि वे भी भगवान बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य के मार्ग को अपनाएं।
1. ध्यान में है वास्तविक सुख,
ज्ञान में है असीम शांति,
सदा रहे प्रभु का ध्यान,
यही कहती है बुद्ध की पाती
2. सच का साथ देते रहो,
अच्छा सोचो, अच्छा कहो,
प्रेम की धारा बनके बहो,
3. बुद्ध के ध्यान में मगन है,
सबके दिल में शांति का वास है,
तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा,
सबके लिए इतनी ख़ास है।
4. सुख और दुख जीवन के रंग हैं,
सब सही है अगर श्रद्धा संग है,
5. खुशी उस रोशनी के समान है,
जिसे आप जितना दूसरों को दोगे,
वो उतना ही और बढ़ेगी।
6. मनुष्य को किसी भी युद्ध में जीत हासिल करने से पहले खुद पर विजय हासिल करनी चाहिए, जब तक मनुष्य ऐसा नहीं करता तब तक सारी जीत व्यर्थ ही मानी जाएंगी।

