भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक में कई विषयों पर हुई चर्चा

अयोध्या। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की मिल्कीपुर तहसील इकाई की बैठक हुई। जिसमें कोविड-19 के अनुपालन के साथ वर्चुअल परिचर्चा करके महासंघ को मजबूत बनाने तथा रचनात्मक लेखन के माध्यम से समाज की शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं आध्यात्मिक प्रगति का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी तथा संचालन मिल्कीपुर तहसील अध्यक्ष वेदप्रकाश तिवारी ने किया।
   बैठक में जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आज की परिस्थितियों में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप व उनकी दशा दिशा तथा जीविकोपार्जन की समस्या से जुड़े विषयों के साथ पत्रकारिता मिशन के साथ-साथ शासन प्रणाली का चौथा स्तंभ माना जाता है। जिससे पत्रकारों व मीडिया से जुड़े लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। इधर सोशल मीडिया के आने से सूचनाओं के आदान-प्रदान के तौर तरीके में भी बड़ा बदलाव आया है। कई तकनीक विकसित हुई है। जिससे पत्रकार की सुरक्षा ,संरक्षा, स्वतंत्रता व जीवकोपार्जन की व्यवस्था पर संकट मंडराने लगा है। उन्होंने कहा कि सच को सच कायम रखना कलम और कलम की स्वतंत्रता बनाए रखना एक चुनौती हो गई है। जिसका समाधान शासन, प्रशासन व प्रेस मालिकानों को निकालना होगा। उन्होंने पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना किए जाने की सर्वसम्मति के लिए सभी का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इसी कड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष अनंतराम पाण्डेय ने कहा कि समाज में फैल रही विभाजन कारी गतिविधियों व नकारात्मक कार्यों को रोकने व संतुलन बनाए रखने का कार्य समाचार पत्रों के माध्यम से होता है। जो देशहित ,जनहित में जरूरी है। वहीं जिला मुख्य महासचिव सूर्य कुमार मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता को निर्भीक, निष्पक्ष बनाए रखना जरूरी है। मिल्कीपुर तहसील अध्यक्ष वेदप्रकाश तिवारी ने कहा कि हमसभी संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। सोमवार को शपथग्रहण समारोह की तिथि निर्धारित की जायेगी। वहीं मिल्कीपुर संरक्षक देवराज मिश्र ने कहा कि जो महासंघ की परंपरा को समय समय पर याद कर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वे सभी बधाई के पात्र हैं।
   इस अवसर पर गिरजा प्रसाद शुक्ल, विजय पाठक, वकार अहमद खान, देवेंद्र सिंह, सत्य नारायण तिवारी, राजेश उपाध्याय, गोपीनाथ, विकास शुक्ला, रोहित सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, दुर्गेश मिश्रा, राहुल पांडे, शिव कुमार पांडे, सुनील कुमार, चिंतामणि सिंह, शत्रुघ्न यादव सहित दर्जनों पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *