बेखौफ बदमाशों ने सीओ की बहन समेत दो महिलाओं की लूटी चेन

गोरखपुर शहर में बदमाशों ने एक घंटे के भीतर सीओ की बहन समेत दो महिलाओं की चेन लूटकर सनसनी फैला दी। पैडलेगंज में बाइक सवार महिला झीना-झपटी में सड़क पर गिरकर घायल हो गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल गई। सीसी टीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश चल रही है।

पैडलेगंज में घटना के बाद बाइक से गिरी महिला हुई घायल

गोरखपुर; शाहपुर के झरना टोला निवासी कन्हैया शनिवार की सुबह पत्नी निशा के साथ किसी काम से शहर में आए थे। दोपहर ढाई बजे बाइक से लौट रहे थे। पैडलेगंज तिराहा से मोहद्दीपुर की तरफ 200 मीटर आगे बढऩे पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर निशा की चेन छीन ली। झटका लगने से निशा बाइक से गिर गयी। उनके सिर, हाथ और पैर में चोट लग गई। स्थानीय लोगों के सूचना देने पर पहुंची कैंट पुलिस पति के साथ जिला अस्पताल ले गई। बदमाशों का हुलिया पूछने के बाद पुलिस ने पूरे शहर में चेङ्क्षकग शुरू कर दी।

शहर में एक घंटे के भीतर दो वारदात होने से फैली सनसनी
इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने कौआबाग में मैत्रीपुरम कालोनी के पास स्कूल से पढ़ाकर लौट रही सीओ गोला अंजनी पांडेय की चचेरी बहन विभा मिश्रा की चेन लूटकर सनसनी फैला दी। देवरिया के गौरीबाजार स्थित परिषदीय विद्यालय में तैनात विभा पति के साथ शाहपुर के मैत्रीपुरम कालोनी में रहती हैं। देवरिया जिले में तैनात तीन अन्य शिक्षिकाओं के साथ रोजाना कार से स्कूल जाती हैं। शनिवार की दोपहर तीन बजे लौटने के बाद कालोनी के सामने कार से उतरकर पति राजीव मिश्रा के साथ स्कूटी से जैसे ही घर जाने के लिए निकली वारदात हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जब तक जुटे बाइक सवार बदमाश कौआबाग अंडरपास की ओर फरार हो गए।

हाल में हुई महिलाओं से लूट
27 जून : एल्युमिनियम फैक्ट्री के पास महिला की चेन छीना।
29 जून : कैंट क्षेत्र के दाउदपुर में महिला की चेन लूटा।
1 जुलाई : गोरखनाथ में स्कूटी सवार बदमाशों ने नर्स का झोला छीना
2 जुलाई : गोखनाथ के विस्तारनगर में महिला की चेन लूटी।

मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश कैंट और१ शाहपुर थानेदार को दिए गए हैं। छानबीन में घटना से जुड़ी फुटेज के साथ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है।जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। – दिनेश कुमार पी, एसएसपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *