रोड पर जगह जगह बङे गढ्ढे व गिट्टी का ढेर दे रही है बङी दुर्घटना को दावत
रोड पर पैदल चलना भी खतरे से नही है खाली
डीकेयू ब्यूरो चीफ गोरखपुर राजनारायण ओझा
खजनी से बांसगांव मार्ग के चौड़ीकरण के लिए ठेकेदार द्वारा काम प्रारम्भ किया गया तो क्षेत्र के लोगों के मन में काफी खुशी हुई थी क्योंकि क्षेत्र वासियों की यह बहुप्रतीक्षित मांग थी जो पूरी होने जा रही थी लोग इस बात से खुश थे कि इस बरसात में कीचड़ और दलदल समाप्त हो जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ बिगत कई महीनों से पी डब्लू डी कार्यदायी संस्थान द्वारा खजनी से बांसगांव तक रोड चौड़ी कारण का निर्माण अभी अधूरा पङा है,जगह जगह रोड बङे गढ्ढो में तब्दील है कही किनारे कही बीच मे गिट्टी का ढेर लगा हुआ है जिससे कभी भी बङी दुर्घटना का खतरा बना रहता है रोड के दोनों पटरियों पर गड्ढा खोदकर बड़ी बड़ी गिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया है या रोड के दोनों पटरियों पर निर्माण सामग्रियों को ट्रक से गिराकर छोड़ दिया गया है।जो रास्ते पर चलने वाले राहगीरों के जान पर बन आया है।इस अधूरे निर्माण कार्य को पी डब्लू डी के उच्च अधिकारियों को निरक्षण कर पूरा करना चाहिए।जिससे आवागमन बाधित न हो सके। लेकिन ऐसा नही है।
क्या कहते है स्थानीय———-
रामपाल गुप्ता का कहना है कि इतना दिन हो गया रोड बनते अभी तक निर्माण पूरा नही हुआ इस वर्षात के मौसम में हम लोगो को तो पैदल चलने में भी डर लगा रहा है गढ्ढो में पानी भरने से रोड भी समझ में नही आ रहा है।बहुत दिक्कत का सामना करना पङ रहा है।
हीरा निषाद का कहना है कि ठेकेदार की लापवाही से रोड में जो यह गिट्टी का ढेर लगा है इससे रोज कोई न कोई गिर कर चोटिल हो रहा है,कोई सछम अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस पर सुधि नही ले रहा है।
क्या कहते है जिम्मेदार———
राजेश कुमार (ऐ ई पी डब्लू डी)का कहना है कि इसकी जानकारी मिली है ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है वह दो से तीन दिन के अन्दर जो गिट्टी को फैला कर बङे गढ्ढे भर दिए जाएंगे जिससे आवागमन में हो रही असुविधा खत्म हो जायेगी गई।और जल्द से जल्द निर्माण को पूरा करा लिया जायेगा।

