नशीले पदार्थ की तलाश के लिए रात में गांव में घुसे 3 नशेड़ी को ग्रामीणों ने खदेड़ा

अयोध्या। नशीले पदार्थों की खोज में नशेड़ी अब रात को गांव में भी पहुंच रहे हैं। जिससे संभ्रांत ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चर्चा है कि कोतवाली अंतर्गत हाल्ट रेलवे स्टेशन मलेथू कनक के आस-पास के गांव में नशे के कारोबारियों द्वारा खुलेआम गांजा, स्मैक सहित अन्य नशे का कारोबार किया जाना तथा बेरोक टोक नशेड़ियों का आधी रात तक गांवो के आस पास घूमना सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने केेे समान है। स्थानीय पुलिस उदासीन बनी हुई है। आसपास के संभ्रांत लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि नशे के कारोबार और नशेड़ीओ की गतिविधियों पर अंकुश न लगा तो कोई बड़ी वारदात घट सकती है। जागरूक लोगों का कहना है कि बीकापुर में नशे के फैल रहे कारोबार के प्रति संवेदनशीलता दिखातेे हुए नेटवर्क को ध्वस्त करने की जरूरत है। गुरुवार की रात करीब 11बजे नशे की तलाश में हाल्ट रेलवे स्टेशन मलेेेथू कनक से सटे रामपुर परेई गांव में घुसे 3 स्मैकियों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। जबकि रेलवे स्टेशन पर भ्रमण कर  रही जीआरपी पुलिस टीम द्वारा भागने के दौरान 1 स्मैकिया युवक को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया। बताया गया कि 2 नशेड़ी भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपी युवक को जीआरपी पुलिस कारवाही के लिए अपने साथ लेेे गई है। जीआरपी पुलिस के अनुसार रेलवे ट्रैक पर खींचे गए तार को चोरी से काटने की तीनों स्मैकिए रात में योजना बना रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *