अयोध्या।जिले के रौनाही थाना क्षेत्र ग्राम सभाओ मे विगत दो माह मे अरथर निवासी रंजीत सिंह के घर से लाखो रुपये की तथा थाना पुलिस के नाक,के नीचे हाई वे पर स्थित जनसेवा केंद्र ढेमुवा सोहावल मार्ग पर वैल्डिग की दुकान की चोरियो का मुकदमा दर्जकर छानबीन के नाम पर फाईल बंद ही करने का प्रयास कर ही रही थी।इसी बीच इसी थाना क्षेत्र परशु राम पुर निवासी रिटायर्ड दरोगा की एसबीआई शाखा फैजाबाद से छः लाख रुपये निकासी कर घर आते हुए सोहावल रेलवे स्टेशन फाटक के पास होटल पर बाईक रोक कर पानी पीने के दौरान टप्पेबाज ने डिक्की का ताला तोड छः लाख रुपये की राशि साफ कर दी।पुलिस ने हरकत मे आते हुए मामले के खुलासा जल्द करने का दावा किया।लेकिन पूर्व मे हुई चोरियो की तरह यह मामला भी चार दिन बीत जाने के बाद ठंडे बस्ते मे डाल दिया।स्थानीय ग्रामीणो के अनुसार 13जून की रात तक लगभग एक दर्जन से अधिक सारंगा पुर देवराकोट करेरु विसौली के पशुपालको की भैंस की चोरियां हो चुकी है।मामले की तहरीर देने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया जाता है।लेकिन कानून का अमली जामा नही पहनाए जाने से एक भी पशुओ की चोरी का खुलासा पुलिस नही कर सकी।जिससे पशुपालको मे पशुओ की सुरक्षा को लेकर आक्रोश चोरो की शरणास्थली का केंद्र बना हुआ है़।

