हरदोई।बिलग्राम तहसील अन्तर्गत ग्राम नौरंगपुर मजरा करेहका चौंगवा में प्रधान और भूमाफियाओं की मिलीभगत से किसानों की खेती पर कब्जा करने का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा ज्ञात हो कि ग्रामीण चंद्रप्रकाश के खेत की पैमाईश खेत मालिक की गैमौजूदगी में प्रधान ने लेखपाल सचिन गुप्ता और गांव के भूमाफियाओं के साथ मिलकर कर दी जब खेत मालिक के पुत्र श्यामू तिवारी ने इस बाबत लेखपाल से जानकारी चाही तो ग्राम प्रधान लेखपाल ने उससे अभद्र व्यवहार करके खेत से भाग जाने कि धमकी दी थी। इसके उपरांत खेत मालिक ने न्यायालय का सहारा लिया जिसमें न्यायालय द्वारा निषेधाज्ञा लागू की गई है। बावजूद इसके कल दिनांक 27 जुलाई की सुबह प्रधान ने दबंगो के साथ मिलकर ग्रामीण के खेत में मेढ़ बांधकर कब्जा करने की कोशिश की पीड़ित ने संबंधित थाने में भूमाफिया राकेश,राजेन्द्र,पिंटू,सोनू,छत् रपाल,वंशीलाल,ऋषिपाल के खिलाफ सूचना दी है।
प्रधान और भूमाफियाओं का ये कृत्य लगातार जारी है जिसमें अवैध तरीके से किसानों के खेत कब्जा कर जोता जा रहा है प्रधान की इस भूमाफियागीरी और किसानों के रोष का परिणाम किसी बड़ी घटना को दावत दे रहा है। ये घटनाक्रम दिन पर दिन चरम पर पहुंचता जा रहा है। शासन प्रशासन का इस घटनाक्रम पर उदासीनता ग्रामीणों पर भारी पड़ सकती है।
सनद रहे कि 15 वर्ष पूर्व भी इसी ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद के कार्यकाल में भी इन्हीं भूमाफियाओं के साथ मिलकर सरकारी वनविभाग की जमीन पर पेड़ काटकर अवैध पट्टे करके कब्जा किया गया था जिसका वाद वनविभाग द्वारा हाईकोर्ट में अब भी चल रहा है जिसमें सभी अवैध पट्टे निरस्त किए जा चुके हैं लेकिन दबंगो का कब्जा अब भी कायम है।

