21 मार्च- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
राम अनंत अनंत गुनानी ।
जन्म कर्म अनंत नामानी।।
जल सीकर महि रज गनि जाहीं
रघुपति चरित न बरनि सिराहीं ।
( उत्तरकांड 51/2)
राम राम🙏🙏
श्री राम जी के राज्याभिषेक उपरांत नारद जी आते हैं , वे राम गुणगान कर वापस चले जाते हैं । शिव जी पार्वती जी से कहते हैं कि राम चरित अपार है , राम जी अनंत हैं , उनके गुण अनंत हैं , जल की बूँदें और पृथ्वी के रज कण चाहे गिने जा सकते हों पर श्री राम चरित वर्णन करने से भी पूरे नहीं होते हैं ।
श्री राम चरित अनंत हैं, इनकी गणना करने में हमें समय नहीं लगाना है । हमारा आपका काम तो बस राम नाम धारण कर राम नाम स्मरण में पूरा हो सकता है । अस्तु भजन करिए……श्री राम जय राम जय जय राम , श्री राम जय राम जय जय राम । सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम ।।🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

