मेंहनगर (आजमगढ़ ) : सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत , ट्रक पुलिस हिरासत में लिया गया
थाना क्षेत्र के विजयीपुर निवासी 57 वर्षीय हरिप्रसाद प्रजापति शुक्रवार को समय करीब पौने एक बजे मेंहनगर सायकिल से विटिया की शादी तैयारी के लिए एक बैंक से रुपये निकालने जा रहा था , कस्बे के वार्ड नं – 09 शास्त्री नगर स्थित ईदगाह के समीप जैसे पहुँचा कि पीछे से जा रहा ट्रक के धक्के से घटना स्थल पर ही मौत ,मौके पर उपस्थित कस्बे वासियों ने पुलिस को सूचना देते हुए ट्रक को रोक लिया , सूचना पाकर मौके पर पहुँची मेंहनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रक को हिरासत में लेकर शव का विधिक कार्यवाही कर मर्चरी हाउस भेज दी ,
दूसरी तरफ सूचना पाकर ग्राम प्रधान शम्भूनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्वजन मौके पर पहुच गए ,मृतक स्वजन सहित पत्नी कस्तूरी देवी का रो -रोकर बुरा हाल है ,मृतक के दूसरी विटिया की शादी 17 मई को निर्धारित थी ,जो तैयारी के लिए मेंहनगर बैंक से रुपए निकालने जा रहा था ,मृतक कच्चा वर्तन बनाने का काम करता था ,इसके पास तीन पुत्र व तीन पुत्रियां थी ,सवजन का रो -रोकर वेहोश हो जा रही हैं।

