उद्योग बंधु की समस्याओं का समयवद्व ढंग से गुणवत्तायुक्त निस्तारण सुनिश्चित किया जाए-डीएम

 

 

गोरखपुर। जिलाधिकारी सभागार में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में उद्यमियों की समस्याओ का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि उद्योग बन्धु की बैठको को और प्रभावी बनाये जाये तथा उनकी समस्याओं का समयवद्व ढंग से गुणवत्तायुक्त निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों तथा विभिन्न विभागों के मध्य सीधा संवाद एवं समन्वय स्थापित करना, उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण तथा अधिकाधिक औद्योगिक निवेश को आकर्षित करना है।
इस अवसर पर उन्होंने एजेण्डावार विस्तृत समीक्षा की तथा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रकरणो का निस्तारण प्रमुखता के आधार पर करें ताकि प्रकरण की पुनरावृत्ति न हो सके। उन्होंने गीड़ा सेक्टर में नालियों की सफाई एवं मरम्मत तथा गीड़ा में हो रहे अतिक्रमण का समाधान शीघ्र करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये।
निवेश मित्र पोर्टल पर स्वीकृतियो/अनापत्तियो/अनुमोदन की समीक्षा के दौरा निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित समस्याओं का आनलाइन निराकरण विभागों द्वारा किया जाता है। बताया गया कि जनपद में 19 मामले लम्बित है। निर्धारित समय सीमा के उपरान्त एक मामला लम्बित है। शतप्रतिशत मामलो का निस्तारण प्रमुखता के आधार पर किया जाये।बैठक में जिलाधिकारी विजय किरन आनन्द, संयुक्त आयुक्त उद्योग एवं उद्यमी बन्धु उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *