लखनऊ जोन लखनऊ की तृतीय अन्तर जनपदीय हैण्डवाल व बास्केटवाल (महिला/पुरूष) का प्रतियोगिता का डीआईजी ने किया शुभारम्भ

लखनऊ जोन लखनऊ की तृतीय अन्तर जनपदीय हैण्डवाल व बास्केटवाल (महिला/पुरूष) का प्रतियोगिता का डीआईजी ने किया शुभारम्भ

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।लखनऊ जोन लखनऊ की तृतीय अन्तर जनपदीय हैण्डवाल व बास्केटवाल (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का आयोजन डा0 भीमराव स्पोर्टस स्टेडियम डाभा सेमर मसौधा अयोध्या में 23 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।सोमवार को मैच का शुभारम्भ सोमेन वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या ने किया।बताते चले कि इस प्रतियोगिता में लखनऊ जोन, लखनऊ के 11 टीमोें में से कुल 05 टीमें (जनपद अयोध्या, बाराबंकी, रायवरेली, अम्बेडकर नगर, एवं कमिश्नरेट लखनऊ) तथा जनपद बाराबंकी की महिला टीम के खिलाडी भाग लिया। पहले दिन सोमवार को डीआईजी सोमेन वर्मा की उपस्थिति में दिनांक 23.02.2026 को अन्य प्रतियोगिताये समपन्न करायी गयी।बास्केटवॉल प्रतियोगिता मे पहला मैच अयोध्या एवं अम्बेडकरनगर के बीच खेला गया, जिसमें अयोध्या 13 अंक एवं अम्बेडकरनगर 02 अंक प्राप्त किया गया, इस प्रकार जनपद अयोध्या विजयी रही।दूसरा मैच बाराबंकी एवं रायबरेली के बीच खेला गया, जिसमें रायबरेली 04 अंक एवं बाराबंकी 00 अंक प्राप्त किया गया, इस प्रकार जनपद रायबरेली विजयी रही।कमिश्नरेट लखनऊ एवं रायबरेली के बीच खेला गया, जिसमें कमिश्नरेट लखनऊ 14 अंक एवं जनपद रायबरेली 02 अंक प्राप्त किया गया, इस प्रकार कमिश्नरेट लखनऊ विजयी रही।इस प्रकार जनपद अयोध्या एवं कमिश्नरेट लखनऊ के बीच फाइनल मैच 25 फरवरी को सम्पन्न होगा।वही हैण्डवॉल प्रतियोगिता मे पहला मैच बाराबंकी एवं अम्बेडकरनगर के बीच खेला गया, जिसमें अम्बेडकर नगर 12-06 अंक जनपद अम्बेडकरनगर विजयी रही।दूसरा मैच अयोध्या एवं रायबरेली के बीच खेला गया, जिसमें अयोध्या 06-0 अंक से जनपद अयोध्या विजयी रही।तीसरा व फाइनल मैच जनपद अयोध्या एवं अम्बेडकरनगर के बीच खेला गया जिसमें जनपद अयोध्या 05-0 से विजयी हुई है।इस मौके पर एसपी ग्रामीण बलवन्त चौधरी, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी,सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी,सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी,सीएफओ महेन्द्र प्रताप सिंह,सीओ लाइन्स विकास राय, सीओ यातायात मयंक मिश्रा ,प्रतिसार निरीक्षक संदीप कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक थाना पूराकलन्दर मनोज कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक गनेश राम, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी,कर्मचारी, खिलाडी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *