मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार की अगुवाई में मण्डलीय सचल दल ने देखे रायबरेली के 14 परीक्षा केन्द्र

मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार की अगुवाई में मण्डलीय सचल दल ने देखे रायबरेली के 14 परीक्षा केन्द्र

मण्डलीय सचल दल ने जनपदीय मॉनिटरिंग सेल व उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन केन्द्र का भी किया मुआयना,व्यवस्थाएं मिली चाक चौबन्द

संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार सिंह के निर्देश पर मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार के मण्डलीय उड़ाका दल ने आज रायबरेली जनपद के 14 परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया
निरीक्षित परीक्षा केन्द्र-
प्रथम पाली हाईस्कूल अंग्रेजी
1- श्री गांधी विद्यालय इण्टर कॉलेज बछरावां रायबरेली
2-जी बी सी एल पब्लिक इण्टर कॉलेज बछरावां
3-उत्कर्ष पब्लिक इण्टर कॉलेज बछरावां
4- जनपद इण्टर कॉलेज हरिचन्दपुर रायबरेली
5-चंद्रपाल इण्टर कॉलेज गंगागंज रायबरेली
6-डॉ हरवोबिन्द प्रसाद जनता इण्टर कॉलेज, हरदासपुर रायबरेली
7- धुन्नी सिंह आदर्श ग्रामीण इण्टर कॉलेज,पूरे गुमान सिंह अमावा रायबरेली

द्वितीय पाली- इण्टर गनित्व व जीवविज्ञान

1-पी एम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज रायबरेली
2-पी एम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज रायबरेली
3-एम जी इण्टर कॉलेज रायबरेली
4-राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इण्टर कॉलेज,रायबरेली
5-वीणा पाणी इण्टर कॉलेज,मलिक मऊ, रायबरेली
6-चौधरी दीनदयाल पटेल इण्टर कॉलेज,रतापुर, रायबरेली
7-श्री के बी सिन्हा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज,रायबरेली

मण्डलीय सचल दल के साथ सदस्य के रूप में आशाराम चौधरी, शिव कुमार वर्मा, वन्दना तिवारी निरीक्षण में सक्रिय रहे
●मण्डलीय सचल दल प्रभारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया जनपद में देखे गए परीक्षा केन्द्रों में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं,कुछ परीक्षा केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षक अपने परिचय पत्रों को पॉकेट में रखकर ड्यूटी करते हुए पाए गए जिनको आलपिन से यथास्थान लगवाकर ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया तथा सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को अपने अपने परीक्षा केन्द्रों पर यू पी बोर्ड सचिव द्वारा जारी केन्द्र व्यवस्थापकों की निर्देशिका में जारी दिशानिर्देशों का अक्षरसः पालन करते हुए परीक्षा संचालित करने के निर्देश दिए गए
डॉ दिनेश कुमार,मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल 🌹🙏🏻🙏🏻🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *