उत्तराखंड से हजारों की संख्या गुरु रविदास जी अनुगायी बनारस पहुंचे

उत्तराखंड से हजारों की संख्या गुरु रविदास जी अनुगायी बनारस पहुंचे

वाराणसी । इटली में वर्तमान प्रवासी रविदासिया समाज, सामाजिक कार्यकर्ता , इटली में खुशी टी वी के संचालक,डॉ खुशीराम सुमन के निर्देशानुसार ,उत्तराखंड प्रदेश से सुप्रसिद्ध रविदासिया धर्म के कथा वाचक रामानन्द सागर उर्फ शील जी महाराज के सानिध्य मे गुरु रविदास जी अनुगायी हजारों की संख्या में गुरु रविदास जी जन्म स्थल गोवर्धनपुर बनारस स्थित गुरु रविदास मंदिर में पहुंच कर मथा टेका और उन्होंने कहा गुरु रविदास जी हमेशा मानवतावादी सन्देश दिया दिया गुरु रविदास जी द्वारा कल्पित ‘बेगमपुरा’ का अर्थ है “दुःख रहित नगर”, जो 16वीं शताब्दी में एक जातिविहीन, वर्गविहीन, कर-मुक्त और शोषण-मुक्त आदर्श समाज की क्रांतिकारी कल्पना थी। उन्होंने अपने भजनों में एक ऐसे आध्यात्मिक और सामाजिक शहर का वर्णन किया जहाँ समानता, प्रेम और स्वतंत्रता हो, और कोई भी भूखा न रहे, जो आज भी सामाजिक न्याय के लिए प्रेरणा है। गुरु रविदास जी ने पूरे देश में भ्रमण कर भाईचारा सामाजिक सदभावना, समरसता का उपदेश दिया । वह स्थान जहाँ कोई ‘गम’, चिंता या कष्ट न हो। यहाँ ऊँच-नीच, वर्ग या जाति-आधारित कोई भेदभाव नहीं है। यहाँ कोई टैक्स नहीं है और न ही कोई निजी संपत्ति का स्वामी है, जिससे संपत्ति का कोई लालच नहीं है। यह एक ऐसा शहर है जहाँ हर व्यक्ति स्वतंत्र है और किसी को किसी का डर नहीं है।यह शोषित व उत्पीड़ित वर्ग के लिए एक क्रांतिकारी दृष्टि है, जो आधुनिक सामाजिक सदभावना है उनके साथ राजेश कुमार,रामेश्वर, राजेन्द्र,मांगेराम, अमन, आरुष, अनिकेत, कुलदीप, आशीष, रेखा, रीना, तारा, अंजू मीरा, पिंकी देवी, मुनेश, नीरज कुमार,सुलेंद्री,साक्षी,लक्ष्मी,अर्जुन, सविता,संगीता, अनिल सरदार आदि हज़ारों की संख्या में मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *