मातृ भाषा रत्न ” मानद उपाधि से बख्शी का तालाब इण्टर कॉलेज के शिक्षक हरिश्चन्द्र सिंह सम्मानित l यह सम्मान नेपाल की विख्यात साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम भारत-नेपाल मैत्री संबंधो में प्रगाढ़ करना देवनागरी लिपि का संरक्षण तथा हिदी और नेपाली जैसी मैत्री पूर्ण भाषाओं का वैश्विक स्तर का प्रचार प्रसार करना और शिक्षा में नवाचार से बच्चों को प्रोत्साहित कर उनमें नई ऊर्जा संचार करना। लेखन और नवाचार में हरिश्चंद्र सिंह के सक्रिय रूप से जुड़ी उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष “आनंद गिरि मायालु” ने हरिश्चन्द्र सिंह अध्यापक बरख्शी का तालाब इण्टर कॉलेज लखनऊ के उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए सम्मान (प्रशस्ति पत्र) प्रदान कर सम्मानित किया, आपकी साधना, समर्पण और सृजनशीलता प्रेरणा स्त्रोत है। ऐसे कार्यों से समाज को सकारात्मक दिशा भी मिलती है। अंतर्राष्ट्रीय सम्मान की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों मैं खुशी की लहर दौड़ गई।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻

