कोतवाली नगर क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
अयोध्या।होली व रमजान पर्व आपसी भाईचारे का त्यौहार है,इसे हम सभी को शांतिपूर्वक शालीनता पूर्वक मानना चाहिए।यह बाते मंगलवार को कोतवाली नगर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने वहां पर मौजूद लोगों से कहीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि होलिका जलाते समय सावधानी बरते और वही वहां पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि 2 दिन पहले हॉल का स्थल को चिन्हित कर ले और ध्यान रखें होलिका दहन किसी बिजली के तार के नीचे तथा भीड़ भार वाले इलाकों में ना हो। इस मौके पर उन्होंने वहां पर मौजूद चौकी पर भारी के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी कहा कि होलिका दहन अगर कहीं विवादित है तो उसके बारे में होली से पहले ही उसे आपस में सुलझा ले जिससे कि होली के दौरान यह पर्व बदरंग ना हो जाए। पीस कमेटी की बैठक में कुछ लोगों ने भी होलिका से संबंधित समस्याएं भी उठाई जिसे दूर करने का आश्वासन एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने दिया। इस मौके पर सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी पांडे,निरीक्षक प्रदीप यादव सहित कोतवाली नगर क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

