*भारती एयरटेल फाउंडेशन और सीके-12 फाउंडेशन ने शिक्षकों को सशक्त बनाने के लिए भारत में एक व्यापक AI पहल की शुरुआत की*
*लखनऊ, 24 फरवरी, 2026:* भारत की शिक्षा व्यवस्था में एआई को तेज गति से अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, भारती एयरटेल फाउंडेशन ने वैश्विक गैर-लाभकारी संस्था, सीके-12 फाउंडेशन, के साथ साझेदारी की है, ताकि के-12 के सभी शिक्षकों के लिए 45 से अधिक एआई-सक्षम शिक्षण साधनो को द टीचर ऐप में एकीकृत किया जा सके।
इस साझेदारी पर, श्री राकेश भारती मित्तल, भारती एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष और भारती एयरटेल फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष, ने कहा, “शिक्षक भारत के भविष्य के निर्माता हैं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने उन्हें उचित रूप से हमारे राष्ट्र के शैक्षिक परिवर्तन के केंद्र में रखा है। वर्ष 2024 में लॉन्च के बाद मात्र 15 महीनों में द टीचर ऐप ने 2 लाख से अधिक शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण पाठ्य सामग्री और शिक्षण अनुभवों से जोड़ा है, जो इस मांग को मजबूती से दर्शाता है। आज सीके-12 के साथ हमारे सहयोग के माध्यम से, हम शिक्षकों के संसाधनों का दायरा बढ़ा रहे हैं। हम इंटेलिजेंट क्लासरूम के संसाधनों को जोड़ रहे हैं, ताकि शिक्षक तैयारी में कम समय लगाएं और युवा विद्यार्थियों को प्रेरित करने में अधिक समय दे सकें। ऐसे समय में जब भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प को अपनाते हुए आगे बढ़ रहा है, यह पहल दर्शाती है कि सुविचारित ढंग से एकीकृत एआई किस प्रकार शिक्षकों की हर शिक्षार्थी तक पहुंचने की क्षमता को सशक्त बना सकता है और देश के भविष्य-उन्मुख शिक्षा के लक्ष्य को आगे बढ़ा सकती है।“

