सीओ सदर अरविंद सोनकर ने गोसाईगंज कस्बे में किया पैदल गस्त
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
अयोध्या।एसएसपी डॉ0 गौरव ग्रोवर के निर्देश व एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी की देखरेख में सीओ सदर अरविंद सोनकर ने थानाध्यक्ष शारदेंदू दूबे के साथ गोसाईगंज कस्बे में पैदल गस्त कर आगामी त्यौहार होली व रमजान माह को लेकर लोगों को सुरक्षा के प्रति भरोसा दिलाया। इस मौके पर गोसाईगंज बाजार के सभी क्षेत्र में सुरक्षा कर्मियों के साथ भ्रमण किया। उन्होंने बाजार के दोनों और अतिक्रमण किये अतिक्रमणकारियों को चेतावनी वाले भरे शब्दों में कहा कि अगर अगली बार अतिक्रमण करते हुए पाया गया तो पुलिस उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करेगी। उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि आगामी होली व रमजान पर्व पर किसी भी तरह की अशांति नहीं उत्पन्न होने पाएगी कहा कि इसके लिए थाने पर शीघ्र ही शांत कमेटी की बैठक की जाएगी। उन्होंने लोगों से कहा की होली रमजान पवित्र त्यौहार है इसे शालीनता पूर्वक बनाएं।

