रोजगार मेले का आयोजन 21 जनवरी को

रोजगार मेले का आयोजन 21 जनवरी को

(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं माॅडल कॅरियर सेन्टर अयोध्या द्वारा दिनांक 21 जनवरी को प्रातः 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, परिसर, फतेहगंज लालबाग, अयोध्या में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियाॅं पेरीग्रीन सिक्यूरिटी गार्ड(जाॅब लोकेशन लखनऊ)हाईट-168 सेमी0 एवं आर.आर. मैन पावर मैनेजमेन्ट सर्विसेज प्रतिभाग करेंगी।ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक एवं आई0टी0आई0, आदि है, प्रतिभाग कर सकते है,ऐसे अभ्यर्थी https://rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार मेला आई0डी0-8229) एवं https://ncs.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, पहचान पत्र एवं बायोडाटा के साथ उक्त दिनांक को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय,परिसर, फतेहगंज लालबाग ,अयोध्या में उपस्थित हों।इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है।उक्त जानकारी सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या मंडल अयोध्या ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *